September 9, 2025
खेत जोताई कर घर लौट रहे किसान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, जमीनी विवाद की आशंका ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा वार्ड संख्या-18 निवासी घोघन मंडल (उम्र 45 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामेश्वर मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान घोघन मंडल अपने खेत की जोताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अठनिया गांव के समीप अज्ञात हमलावरों ने उनके सीने में नजदीक से गोली मार दी। गोली दाईं ओर सीने में लगी और पीठ के बाईं ओर से निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली लगने के तुरंत बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते […]