Tag Archives: khet me

Noimg

खेत में डूबने से 5 वर्षीय मासूम शिवम की मौत, गांव में पसरा मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के बैजलालपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पानी जमा होने के कारण 5 वर्षीय मासूम शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिवम मंगलवार की शाम घर के पास खेलने गया था। खेलते-खेलते वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के चाचा तुलसी कुमार ने बताया कि शिवम परिवार में दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत […]

Noimg

खेत में घास काटते समय सर्पदंश से महिला घायल, नवगछिया में चल रहा इलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: अनुमंडल क्षेत्र के कोसी पार मालेगांव कदवा गांव में गुरुवार को खेत में घास काटने के दौरान एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। घायल महिला की पहचान लूतन देवी के रूप में हुई है, जो मालेगांव निवासी भीम शर्मा की पत्नी हैं। परिजनों ने बताया कि लूतन देवी दोपहर के समय खेत में घास काट रही थीं, तभी झाड़ी में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। समय पर इलाज मिलने के कारण खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव […]

Noimg

खेत में काम के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खेत में काम कर रहे एक युवक की बिजली के करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय विपिन मंडल के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रघुनाथ मंडल का पुत्र था। विपिन मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया गया कि वह रोज की तरह खेत में काम कर रहा था, तभी खेत में फैले बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे […]

खेत में बिछाए गए नंगे बिजली तार ने ली किसान की जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव में दर्दनाक हादसा, गांव में मचा कोहराम नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव मौजा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई । गांव के एक खेत में बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आकर किसान पंकज यादव पिता स्वर्गीय योगेंद्र यादव उम्र लगभग 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोसाईगांव निवासी स्वर्गीय योगेंद्र यादव के पुत्र पंकज यादव के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पंकज यादव पेशे से किसान थे और अपने घर पर पालतू जानवर भी पालते थे। जानवरों के चारे के लिए पंकज खेत में गए थे, उसी दौरान हादसा हुआ। बताया […]

Noimg

खेत में मवेशी के द्वारा फसल को नुकसान: दो पक्षों में भिड़ंत, कई लोग घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: बाईपास थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में खेत में मवेशी द्वारा फसल को नुकसान करने के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विनोद दास के खेत में अभिषेक कुमार के मवेशी ने फसल को बर्बाद कर दिया। इस पर विनोद दास ने अभिषेक और उसके परिवार वालों से बातचीत की, जिससे विवाद बढ़ गया। अभिषेक कुमार ने विनोद दास और उसकी पत्नी अमिला देवी के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद विनोद दास के परिवार ने बाईपास थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जगदीशपुर रेफरल अस्पताल भेजा। वहां […]

Noimg

खेत में आग लगने से फसल नष्ट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर अंचल क्षेत्र के नगरपारा 1/2 मौजा के नगरपारा बहियार में मकई रखे खेत में आग लगने से फसल नष्ट हो गयी. पीड़ित किसान भ्रमरपुर गांव के विनीत सिंह ने अंचलाधिकारी को दिये आवेदन में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नगरपारा 1/2 मौजा स्थित अपने खेत में ट्रैक्टर सहित थ्रेशर लेकर फसल तैयारी करने पहुंचा तो वहां देखा कि खेत में तैयारी के लिए रखी फसल आग लगने के कारण जलकर राख हो गयी है. पीड़ित किसान की मां गायत्री देवी के नाम दर्ज दस कट्ठा की जमीन में लगे फसल का आर्थिक नुकसान अस्सी हजार रूपया बताया गया. पीड़ित किसान सीओ से मुआवजा की मांग को लेकर आवेदन दिया है. DESK 04 B