March 11, 2026
साठों गांव के पुराने कुएं में मिली मोटरसाइकिल, खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों ने देखा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना क्षेत्र के साठों गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बगीचा स्थित एक पुराने कुएं में मोटरसाइकिल गिरी हुई पाई गई। खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों की नजर जब कुएं के अंदर पड़ी तो मोटरसाइकिल दिखाई देने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण कुएं से पानी निकालकर अपने खेतों का पटवन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं के अंदर पड़ी, जहां एक मोटरसाइकिल गिरी हुई दिखाई दी। मोटरसाइकिल देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना तुरंत ईशीपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही ईशीपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों […]