February 8, 2026
22वीं राष्ट्रीय एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम रवाना, खिलाड़ियों में उत्साह || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जिले में आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक (एमटीबी) साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की टीम रविवार को नवगछिया से रवाना हो गई। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से शीर्ष साइकिलिस्ट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर सिंह एवं भागलपुर साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आशिष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बिहार की टीम पूरी तरह से तैयार है और खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टीम ने बेहतर तैयारी की है और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम प्रबंधन […]