Tag Archives: ki

Noimg

रमजान की आखिरी जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। रमजान का महीना बरकतों का होता है और इस दिन का ज्यादा ही महत्व होता है, इस दिन मुस्लिम समाज ईद की तरह अलविदा के नमाज को अदा करते हैं, आखरी जूमे पर भागलपुर व भागलपुर के आसपास के सभी मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की और पूरे मुल्क और कौम की तरक्की के लिए भी हजारों हाथों ने दुआ की। ततारपुर मस्जिद के पास हजारों की संख्या में नमाजियों ने सड़कों पर ही नमाज अदा करते दिखे यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा जुमे की अलविदा नवाज को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वही ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही है । […]

Noimg

दबंगों की दबंगगिरी सर चढ़कर बोल रहा,ना ही पुलिस का खौफ ना ही कानून का भय ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में दबंगों की दबंगगिरी सर चढ़कर बोल रहा है ,ना तो अपराधियों को पुलिस का खौफ है और ना ही कानून का भय,आज एक दंपति सिटी डीएसपी के कार्यालय अपनी जान माल की गुहार लगाने पहुंचे थे ,ताजा मामला मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र का है। भागलपुर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरजानहाट दुर्गा स्थान के पास श्यामानंद शाह का पुत्र राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ सिटी डीएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपनी जान माल की गुहार लगाई, उन्होंने कहा बरारी खंजरपुर का रहने वाला फंटूश ताती अपने कई लोगों के साथ मेरे घर में घुस आया और अपने कमर से पिस्टल निकालकर सटा दिया और मुझे जबरदस्ती घर से. ले जाकर रास्ते में तीन चार गाड़ी में पेट्रोल डलवा कर […]

Noimg

दबंगों की दबंगगिरी सर चढ़कर बोल रहा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

जमीन विवाद को लेकर युवक कई दिनों से लगा रहे हैं एसएसपी व डीआईजी कार्यालय के चक्कर भागलपुर।दबंगों की दबंगगिरी सर चढ़कर बोल रही है जिसके चलते कमजोर वर्ग के लोग काफी परेशान रहते हैं, ऐसा ही कुछ मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खीरीबांध का है जहां खीरीबांध के खरवा का रहने वाला गुल्लो मेहरा का बेटा उमेश राम कई दिनों से कभी डीआईजी कार्यालय तो कभी वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं उन्होंने बताया की खरवा गांव के. ही जमीन माफिया हमारे जमीन पर जबरन कब्जा कर घर बना रहे हैं, थाने में जाकर जब मैंने शिकायत की तो इस पर विशेष पहल नहीं की गई जिसके चलते मैं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के पास […]

Noimg

बाबा साहेब की जयंती पर मदरौनी में निकाला गया कैंडल‌ मार्च ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के रंगरा के मदरौनी में युवा ने शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कैंडल‌ मार्च निकल कर भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर जी को नमन किया । मौके पर उनके सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया । मौके पर श्री शिर्डी साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा की अंबेडकर साहेब का कहना था की मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है । एक व्यक्ति के विकास के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है जो करुणा, समानता और स्वतंत्रता है. धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए. उनके मतानुसार जाति प्रथा के चलते हिंदू धर्म में इन तीनों का ही अभाव थाइस अवसर पर सुरज दास, […]

Noimg

पाश्चात्य सांस्कृतिक की गिरफ्त में महिलाऐं – बहन विनिता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा में शनिवार को राष्ट्रीय सेविका समिति उत्तर बिहार की प्रांत कार्यवाहिका विनीता दीदी व प्रचारिका नूतन दीदी का उद्बोधन हुआ.बहन विनिता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के गिरफ्त में भारतीय महिलाओं का आना सांस्कृतिक पूर्नोत्थान में बाधा हैं. घर परिवार में एकल रहने की व सभ्यता संस्कृतिक को नजरअंदाज करने की मानसिकता विकसित हो रहा हैं. हम नारियों को वीर शिवा जी ,रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद व अन्य महापुरूषों की माताओं से सीखने की जरूरत है.बहन नूतन ने मुजफ्फरपुर में 25 मई को होने वाले राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांतीय वर्ग में आने का आमंत्रण दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रंजीत कुमारी व संचालन खुश्बू कुमारी ने […]

Noimg

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने को लेकर कांग्रेस इंटक ने की प्रेसवार्ता ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है मोदी सरकार को मिलेगा जवाब :-कांग्रेस इंटक भागलपुर।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर कांग्रेस इंटक पूरी तरह से आक्रमक मूड में आ गई है। 07 अप्रैल को भागलपुर के आदमपुर में भागलपुर जिला कांग्रेस इंटक के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व सहित जिला इंटक के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधे। कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की गरिमा पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा- ऐसा आज तक आजाद भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। मोदी सरकार […]

Noimg

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का किया पुतला दहन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई, लोकसभा सचिवालय से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया था मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी, राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था उन्होंने कहा था सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है इस बात को लेकर उन्हें सजा सुनाई गई ,इसको लेकर पूरे देश के कांग्रेसी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिख रहे हैं इसी बाबत आज भागलपुर के कहलगांव में भी. कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन […]

Noimg

एलआईसी रुपए की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया | गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर गांव निवासी गौरव झा को गोपालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार खरीक थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार ने गोपालपुर थाने में एलआईसी के लिए लगभग ₹40000 लेने के बावजूद भी समय पर एलआईसी में रुपया जमा नहीं किया। इसी के ठगी के कारण गिरफ्तार अभियुक्त गौरव झा के विरुद्ध आवेदन दिया था। इसी में अनुसंधान के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गौरव झा को गिरफ्तार किया गया है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि ठगी के मामले में गौरव की गिरफ्तारी हुई है। DESK 04