Tag Archives: Kilkari

Noimg

किलकारी टाइगर्स ने जीता बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया : किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में किलकारी, सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब किलकारी टाइगर्स ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में किलकारी टाइगर्स ने कड़ी टक्कर देते हुए किलकारी टाइटंस को 35-25, 23-35, 35-27 से हराया। विजेता टीम की ओर से आदित्य, दीनानाथ, दिव्या और संध्या ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि उपविजेता टाइटंस की ओर से सलोनी और सूर्या ने भी दमदार खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबलों में किलकारी टाइटंस ने किलकारी लायंस को 35-31, 35-29 से हराया, जबकि किलकारी टाइगर्स ने किलकारी चैलेंजर्स को 35-26, 35-27 से पराजित किया। किलकारी लायंस और किलकारी चैलेंजर्स को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बिहार बॉल बैडमिंटन […]

Noimg

खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र में किलकारी भागलपुर के तीन बच्चों का हुआ चयन || GS NEWS

उपलब्धिखेल कूदखेल खिलाड़ीभागलपुरAMBA0

भागलपुर: किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कुश्ती विधा के एक बालक और दो बालिकाओं का चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (KISCE) पटना में हुआ है। इसकी पहली चयन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2024 से 21 अप्रैल 2024 तक पाटलिपुत्रा खेल परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें किलकारी भागलपुर के 14 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रक्रिया में चर्चित कोचों के निर्देशन में बच्चों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में 4 बालिकाएं और 1 बालक को अगले चरण के लिए चुना गया। पाटलिपुत्रा खेल परिसर में 19 मई 2024 से 3 जून 2024 तक 15 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की विभिन्न गतिविधियों द्वारा जांच की गई। शिविर […]

Noimg

किलकारी,नवगछिया,सिवान,बेगूसराय राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं सहरसा जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा सहुरिया पूर्वी (सौर बाजार),सहरसा में खेली जा रही 30वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में किलकारी,नवगछिया,सिवान,बेगूसराय की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी। जबकि बालक वर्ग में मधेपुरा,सिवान,समस्तीपुर,नवगछिया,दरभंगा,बेगूसराय, बाढ़,किलकारी की टीमें अपने-अपने ग्रुप से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किये। इस बात की जानकारी देते हुए सहरसा जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव अंशु कुमार मिश्रा व कोषाध्यक्ष धीरज सम्राट ने संयुक्त रूप से बताया कि बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला किलकारी व बेगूसराय के बीच और दूसरा सेमीफाइनल मैच सिवान व नवगछिया के बीच खेले जायेंगे। आज दूसरे दिन के खेल की शुरुआत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव […]