July 6, 2025
किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, विजेता टीम किलकारी टाइगर्स को मिला सम्मान ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का पुरस्कार वितरण समारोह किलकारी बिहार बाल भवन के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में किलकारी टाइगर्स ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि किलकारी टाइटंस उपविजेता रही। वहीं, किलकारी लायंस और किलकारी चैलेंजर्स को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी और विशिष्ट अतिथि खेल विशेषज्ञ एवं समीक्षक प्रेमचंद झा उपस्थित रहे। मृत्युंजय तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को कई […]