August 28, 2025
किलकारी ने जीता ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का दोहरा खिताब
UncategorizedDESK2025पटना : किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में तथा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजित 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में किलकारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन किलकारी बिहार बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। बालक वर्ग के फाइनल में किलकारी पटना ने बाढ़ को कड़े मुकाबले में 39-37, 35-21 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में भी किलकारी पटना ने बाढ़ की टीम को 33-35, 35-27 से मात देकर दोहरा खिताब जीत लिया। तीसरा स्थान बालक वर्ग में महंत हनुमान शरण विद्यालय, मैनपुरा और बालक मध्य विद्यालय, मुसल्लहपुर को संयुक्त रूप […]