February 2, 2026
किसान चेतना एवं उद्यान समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के कुंजबन्ना गांव में किसान चेतना एवं उद्यान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह ने की। इस बैठक में दर्जनों किसानों ने भाग लिया और अडानी पावर प्लांट से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को लेकर एकजुट होकर अपनी बात रखी। बैठक में मुख्य रूप से हरिनकोल पंचायत के मुखिया दीपक सिंह एवं भूमि दाता सुशील सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे पीरपैंती में अडानी पावर प्लांट के निर्माण का स्वागत करते हैं, लेकिन इसके साथ ही जिला प्रशासन को यह स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए कि स्थानीय किसानों एवं […]