February 9, 2026
किसान से दस लाख की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। लतरा गांव निवासी किसान नीरज कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कुछ लोगों पर बगीचे की जुताई के दौरान दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने, हथियार दिखाकर धमकाने और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीरज कुमार, पिता रामोतार प्रसाद यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि वह अपने हिस्से के बगीचे की जुताई कराने जा रहे थे। इसी दौरान विनय यादव के खेत के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनका ट्रैक्टर रोक दिया। आवेदन के अनुसार, सुभाष कुमार, रूपेश कुमार और निवास कुमार, तीनों पिता चंदेश्वरी यादव तथा बम बम यादव उर्फ राहुल कुमार, पिता […]