January 8, 2026
ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) अभियान का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड कृषि कार्यालय, गोराडीह का भ्रमण कर वहां संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद कर ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की गति, सुविधा एवं आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को यह प्रक्रिया सरल और स्पष्ट तरीके से समझाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ई-केवाईसी और फार्मर […]