July 25, 2025
किशोर को धक्का मारने के मामले में पिकअप चालक गिरफ्तार ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना में कुछ दिनों पूर्व एक पिकअप वाहन की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में एक किशोर घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल किशोर के पिता निराला यादव, निवासी बीरबन्ना ने भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिकअप चालक मो. आमिर, निवासी मधुरापुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक को पहले नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में ऐसे लापरवाह चालकों पर […]