June 26, 2025
कोसी नदी में डूबे दो बच्चों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर भंवरा के समीप रविवार से लापता दो किशोरों में से एक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश बुधवार को भी जारी रही। घटना से नारायणपुर और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कोसी नदी में डूबने वाले बच्चों में एक नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत वार्ड संख्या 12, भ्रमरपुर निवासी पिंटू चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार था, जबकि दूसरा किशोर राहुल कुमार, उम्र 14 वर्ष, खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के निवासी बाल्मीकि चौरसिया का पुत्र था। राहुल, नवगछिया स्थित अपने ननिहाल सुबोध चौरसिया के घर आया हुआ था। रविवार से लापता दोनों किशोरों की तलाश सोमवार को […]