Tag Archives: Krishna Sudama Milan

कृष्ण सुदामा मिलन देख भावुक हुए भक्तजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गोसाई गांव के गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य और शांतिपूर्ण समापन नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सातवां और अंतिम दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और कथा का आनंद लिया। कथा के दौरान भगवान कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता का दृश्य विशेष रूप से हृदयस्पर्शी रहा। कथा में बताया गया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र भगवान कृष्ण से मिलने द्वारिका गए। द्वार पर द्वारपालों ने उन्हें भिक्षुक समझकर रोक दिया, लेकिन जब उन्होंने अपना नाम सुदामा बताया, तो द्वारपाल […]