March 17, 2026
पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पांडेय का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव निवासी एवं पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पांडेय का इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे पटना से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अप्रत्याशित घटना से परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्व. पांडेय लंबे समय से पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और विधि क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के […]