October 1, 2025
कुल 36 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । ख़रीक थाना टीम द्वारा मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामगढ़ स्थित काली मंदिर के पास से एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को कुल- 36 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी भवेश मंडल पिता स्व मोगल मंडल और शालीग्राम मंडल पिता अंबिका मंडल बताया गया। वही इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 296/25, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेष एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025