Tag Archives: Kulahariya

कुल्हड़िया ग्राम कचहरी में सरपंच पर मां-बेटे से जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप, एक सप्ताह बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हड़िया पंचायत में सरपंच पर जबरन हस्ताक्षर कराने का गंभीर आरोप लगा है। बताया गया कि दो भाइयों के बीच जमीन विवाद के दौरान पंचायत में सरपंच ने एक पक्ष से मिलकर वृद्ध मां और बेटे से सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी परबत्ता थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित रंजीत सिंह, सलारपुर वार्ड संख्या-8 निवासी हैं, जिनके पिता स्वर्गीय शिवकुमार सिंह थे। उन्होंने बताया कि न्याय की उम्मीद में वे पिछले कई दिनों से परबत्ता थाना का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। आरोप है कि परबत्ता पुलिस ने […]