July 1, 2025
कुलपति की सख्ती के बाद 35 छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट का हुआ समाधान ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर विश्वविद्यालय (वीएमयू) में कुलपति प्रो. जवाहर लाल की सख्ती का असर देखने को मिला है। लंबे समय से लंबित 35 छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट का निष्पादन आखिरकार सोमवार को शाम 5 बजे तक कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने मारवाड़ी कॉलेज और महादेव सिंह कॉलेज के सभी लंबित मामलों को समय रहते निपटाते हुए इसकी सूचना कुलसचिव और जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) को दी। उन्होंने बताया कि यूजी सेमेस्टर-1, सत्र 2023-2027 के तहत जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग था, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की समीक्षा कर उसमें आवश्यक सुधार कर दिए गए हैं। इस प्रक्रिया की जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दोनों कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्यों को भी दे दी है। विदित हो कि कुलपति ने इस मामले में गंभीर […]