February 16, 2026
‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, लगभग 30 मामलों की हुई सुनवाई || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर: राज्य सरकार के ‘7 निश्चय–3 से बढ़ेगा अपना बिहार’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के तहत सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जिलेभर से आए लोगों के आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए लगभग 30 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान लंबित पेंशन, जमीन विवाद तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित मामलों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर पहुंचकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), […]