Tag Archives: Lajpat park

Noimg

लाजपत पार्क गली में पार्किंग विवाद, नगर निगम की गाड़ी हटाने को लेकर हुआ हंगामा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शहर के लाजपत पार्क गली में शनिवार को पार्किंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की एक गाड़ी अवैध रूप से खड़ी थी, जिसे हटाने के लिए यातायात प्रभारी ने निर्देश दिया। इसी बात को लेकर गाड़ी चालक और यातायात प्रभारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर नगर निगम के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए और यातायात प्रभारी को घेरने लगे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रभारी ने तुरंत यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह को सूचना दी। डीएसपी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया। उनके प्रयास से माहौल शांत हुआ और विवाद सुलझ गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। DESK2025

Noimg

लाजपत पार्क में डिज्नीलैंड मेला के आयोजन का शहर वासियों ने किया विरोध, किया धरना प्रदर्शन || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,लाजपत पार्क में आम लोगों के द्वारा नगर निगम के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। इन लोगों की मांग है कि सुबह और शाम के समय आसपास के लोग यहां पर मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वाक करते हैं। लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर डिज्नीलैंड लगाने की अनुमति दे दी गई है। जिसका यह लोग विरोध कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि पहले भी लाजपत पार्क में पानी का टंकी बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया। जबकि पार्क के बाहर सरकारी जमीन थी। वही इन लोगों का कहना है कि अगर यहां डिज्नीलैंड लगाया जाएगा तो इसके लिए जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। DESK 04