January 12, 2026
जमीन के वैध कागजात होने के बावजूद दलित परिवार का घर निर्माण दबंग रोक रहे, लाखों का निर्माण सामग्री बर्बाद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।खगरिया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर में एक दलित निर्धन परिवार अपने वैध जमीन के दस्तावेज होने के बावजूद स्थानीय दबंगों के विरोध के कारण घर का निर्माण नहीं कर पा रहा है। पिछले एक वर्ष से अर्धनिर्मित घर क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा है, जबकि घर निर्माण के लिए खरीदी गई महंगी सामग्री (सैकड़ों बोरे सीमेंट, सरिया, ईंट, बालू-गिट्टी) सड़क किनारे रखी होने के कारण बर्बाद हो रही है। मामले को लेकर पीड़ित विकास कुमार पासवान, पिता स्व. सुरेश पासवान ने खगरिया सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, एसपी, गोगरी एसडीओ, परबत्ता सीओ, थानाध्यक्ष और पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि दलित भूमिहीन परिवार होने के कारण वे दैनिक मजदूरी […]