October 5, 2025
लक्ष्मीपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025स्थानीय लोगों ने बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की रखी मांग भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन का मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और यात्री सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और स्टेशन कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हॉल्ट परिसर में वृक्षारोपण कराने का भी आदेश दिया, ताकि स्टेशन का वातावरण स्वच्छ और हराभरा बना रहे। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान अडानी पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भौतिक नक्शा […]