November 18, 2025
लंबित पत्रों के निष्पादन को लेकर हुई समीक्षा बैठक18 नवंबर को वरीय पदाधिकारी प्रखंडों का करेंगे दौरा ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । लंबित पत्रों के निष्पादन को लेकर सोमवार को भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले तीन महीनों के दौरान प्राप्त पत्रों की स्थिति और उनके निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विगत तीन महीनों में जो भी पत्र प्राप्त हुए हैं और अब तक लंबित हैं, उन्हें प्राप्ति पंजी में सही तरीके से दर्ज किया जाए। इसके साथ ही महत्वपूर्ण पत्रों के जवाब दो दिनों के भीतर तैयार कर संबंधित विभागों को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों का दौरा करेंगे। […]