September 14, 2025
लंदन से लौटे डॉ. अजय कुमार सिंह का भागलपुर में भव्य स्वागत ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह लंदन से भागलपुर लौटे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर उनके पहुंचते ही सोसाइटी के सदस्यों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गौरतलब है कि डॉ. सिंह हाल ही में लंदन में आयोजित 14वें वर्ल्ड लीडर्स समिट 2025 में शामिल हुए थे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्हें “बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ऑक्सफोर्ड (लंदन) के मेयर लुइयर ऑट्टन ने उन्हें प्रदान किया। समाज सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। भागलपुर लौटने पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए। […]