January 29, 2026
नवगछिया T20 क्रिकेट लीग-1 का रोमांचक मुकाबला, लत्तीपुर टीम ने 5 रन से हराया नवगछिया जूनियर को || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के तीसरे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मैच में लत्तीपुर टीम और नवगछिया जूनियर टीम आमने-सामने थीं। मैच के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव इबरार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लत्तीपुर टीम ने निर्धारित ओवरों में 178 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम ने शानदार 45 रन की पारी खेली, जबकि गौतम ने 34 रन, नीतीश ने 25 रन और प्रसून सौरव ने 22 रन का योगदान दिया। उनके प्रयासों की बदौलत टीम ने निर्धारित लक्ष्य तय किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया जूनियर टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन […]