Tag Archives: liph artist Madhurendr ne Hello farmaish ki amar awaaz ko di anokhi shradhanjali

लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने ‘हेलो फरमाइश’ की अमर आवाज को दी अनोखी श्रद्धांजलि || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। अंग क्षेत्र की पहचान बन चुकी मधुर और आत्मीय आवाज के धनी, आकाशवाणी भागलपुर के अवकाश प्राप्त उद्घोषक डॉ. विजय कुमार मिश्रा उर्फ बिरजू भैया के निधन से पूरा अंग प्रदेश शोकाकुल है। उनके निधन की खबर मिलते ही श्रोताओं, कलाकारों और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने उन्हें अपनी कला के माध्यम से अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। विश्वविख्यात लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने करीब पांच घंटे के कठिन परिश्रम से पीपल के हरे पत्ते पर दिवंगत उद्घोषक विजय कुमार मिश्रा की बेहद सूक्ष्म और आकर्षक तस्वीर उकेरी। इस कलाकृति पर उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में लिखा — “हेलो फरमाइश, अलविदा बिरजू भैया।” कलाकार […]