Tag Archives: loded desi

लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और रात्रि गश्ती के दौरान एक बड़ी गिरफ्तारी की गई है। दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को गोपालपुर थाना टीम ने रात्रि गश्ती के क्रम में ग्राम तीनटंगा करारी स्थित बजरंगबली स्थान के पास एक व्यक्ति को लोडेड देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गौरव कुमार पुत्र घनश्याम यादव, निवासी तीनटंगा करारी, थाना-गोपालपुर, जिला-भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 324/25 दिनांक 23 अक्टूबर 2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 25 (1-B) A/26 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। DESK2025