March 2, 2026
अनोखे बकरी के बच्चे के जन्म से जगदीशपुर में कौतूहल, लोगों की उमड़ी भीड़ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पुरैनी नया टोला, वार्ड संख्या 6 में एक बकरी द्वारा कथित रूप से “अनोखे” बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी और लोग इस जन्म को हैरत और कौतूहल भरी नजरों से देखने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बकरी के मालिक मोहम्मद अमीन ने बताया कि उनके घर में पाली गई बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी शारीरिक बनावट सामान्य बकरी के बच्चों से अलग दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा। इस घटना को लेकर उन्होंने […]