January 23, 2026
अगुवानी पुल एप्रोच पथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस, लोगों ने जताया विरोध, चार दिन की मोहलत मिली || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र में अगुवानी गंगा पुल के एप्रोच पथ निर्माण को लेकर बनाए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस टीम कार्यस्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध दर्ज कराया। अतिक्रमणकारियों का कहना था कि उन्हें अब तक न तो कोई विधिवत नोटिस मिला है और न ही मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोगों को नोटिस देकर मुआवजा राशि दी जा चुकी है, लेकिन कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें न तो मुआवजा मिला है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद उनके मकान तोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है, जो अन्यायपूर्ण है। मौके पर मौजूद […]