October 26, 2025
लोजपा रामविलास के नवगछिया जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान का निधन, इलाके में छाया शोक ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष और सधुआ निवासी अवधेश पासवान का शुक्रवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भागलपुर, नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य लोग उनके सधुआ स्थित पैतृक आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गांव के मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। अवधेश पासवान शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े रहे। वे चापरहाट हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने वकालत के पेशे और लोजपा में […]