July 15, 2025
लोन के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन आरोपी पकड़े गए ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर – साइबर अपराध के मामलों पर लगातार कार्रवाई करते हुए भागलपुर साइबर थाना की टीम ने लोन के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग जरूरतमंद और भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से म्यूल अकाउंट खुलवा रहे हैं और उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन […]