July 21, 2025
लूट कांड का सफल उद्भेदन, मुख्य आरोपी विमल कुमार गिरफ्तार ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 मार्च 2025 को कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुई थी, जब सिंधुजा माइक्रो फाइनेंस बैंक, आलमनगर (मधेपुरा) के कर्मचारी आशीष कुमार अपनी बाइक से घर (घोघा) लौट रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-10-AF-7792) लूट ली थी। घटना के संबंध में पीड़ित आशीष कुमार, निवासी पक्की सराय, घोघा थाना क्षेत्र, ने कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला कदवा थाना कांड संख्या 40/25, धारा 309 (4) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज किया गया था। नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष […]