February 5, 2026
मारपीट के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । 02 फरवरी 2026 को गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम अजमाबाद में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। इस संबंध में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या- 39/26 एवं 40/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांडों के प्राथमिकी अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमाबाद निवासी अर्जुन राय, सुभाष राय दोनों पिता दीनानाथ राय, निर्मल राय पिता बलिराम राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। Chanchal Jha