March 10, 2026
मारपीट में दो महिलाएं घायल, अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया इलाज|| GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया क्षेत्र के उजानी गांव में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं में सोनी खातून तथा नेसबुन खातून शामिल हैं।बताया गया कि सोनी खातून (पिता – मो. रिजवान) और नेसबुन खातून (पिता – मो. रिजवान), दोनों उजानी गांव की रहने वाली हैं। मारपीट की घटना में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। मारपीट का कारण आपसी विवाद है । Chanchal Jha