January 13, 2026
मदन अहिल्या महिला कॉलेज में आयोजित होगा इंटर कॉलेज हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 2025-26 ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । मदन अहिल्या महिला कॉलेज में इंटर कॉलेज हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार रजक ने बताया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी मदन अहिल्या महिला कॉलेज को सौंपी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों को 20 जनवरी तक अपनी एंट्री जमा करनी होगी। टूर्नामेंट का आरंभ 21 जनवरी से होगा। उन्होंने बताया कि एंट्री फीस प्रति टीम 1000 रुपये है, अंपायरिंग फीस 1500 रुपये तथा विरोध शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में केवल बोनाफाइड और नियमित छात्राओं को ही भाग लेने की अनुमति होगी। सभी टीमों को पहचान पत्र सहित आवश्यक सभी मूल दस्तावेज और पात्रता प्रपत्र जमा करना अनिवार्य होगा। […]