December 21, 2025
नवगछिया के मदरौनी की बेटी आयुषी सिंह ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में लाया 19वां रैंक ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी गांव की होनहार बेटी आयुषी सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) में शानदार सफलता हासिल की है। आयुषी ने अखिल भारतीय स्तर पर 19वां रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मदरौनी और जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आयोजित AILET परीक्षा में केवल 120 सीटें उपलब्ध होती हैं, ऐसे में शीर्ष 20 में शामिल होना अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि मानी जा रही है। आयुषी सिंह, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कार्मिक विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक पद पर […]