January 24, 2026
मद्यनिषेध के कांडों में कुल- 08 अभियुक्त गिरफ्तार एवं कुल 24.5 लीटर शराब बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से बैग में शराब लेकर झल्लूदास टोला की तरफ जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में गोपालपुर थाना टीम द्वारा झल्लूदास टोला रोड के समीप मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा करने पर मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति उक्त मोटरसाईकिल को छोड़कर भागने में सफल रहे। तत्पश्चात मोटरसाईकिल एवं बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 10.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 23/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha