May 10, 2025
मधुरापुर बाजार में रोज लगता है जाम, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल ||GS NEWS
नवगछियानारायणपुरDESK2025भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर बाजार में प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम की समस्या से न सिर्फ स्थानीय लोग परेशान हैं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले ग्राहक और वाहन चालक भी घंटों तक फंसे रहते हैं। शुक्रवार को जब बिहपुर अंचलाधिकारी लवकुश कुमार नारायणपुर अंचल कार्यालय जा रहे थे, तभी मधुरापुर बाजार में उनकी गाड़ी भीषण जाम में फंस गई। काफी प्रयास के बाद उनके अंगरक्षक और चालक ने रास्ता खाली कराया। इस दौरान भवानीपुर थाना को मोबाइल से सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सीओ लवकुश कुमार ने नारायणपुर सीओ विशाल अग्रवाल को जाम की स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी […]