September 17, 2025
मधुसूदन उच्च विद्यालय में 15 छात्राओं का किया गया प्रतिरक्षण ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार की देखरेख में मंगलवार को मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत मधुसूदन उच्च विद्यालय की 15 छात्राओं को टीका लगाया गया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में सहायक है। इस प्रतिरक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण डॉक्टर सफीउल्लाह एवं डॉक्टर विवेक केजरीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालिनी कुमारी, शिक्षक राहुल कुमार, बीएचएम मनीष कुमार भट्ट, बीसीएम शमशाद आलम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मिथिलेश कुमार, बीएम, ईए, एएनएन जुली कुमारी, राधा कुमारी, डाटा ऑपरेटर रॉबिन रस्तोगी, विनोद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। DESK2025