Tag Archives: maghi Purnima Mela ke Karan inter Pariksha me chhatrao ko Pravesh me samasya

माघी पूर्णिमा मेला के कारण इंटर परीक्षा में छात्राओं को प्रवेश में समस्या || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :माघी पूर्णिमा मेला के चलते एनएच-31 मार्ग पर भारी जाम लगने और परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण इंटर परीक्षा की प्रथम पाली में कई छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गईं, जबकि कुछ को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही प्रवेश मिल सका। सुबह 6 बजे से रंगरा चौक से नवगछिया जीरोमाइल तक जाम लगा रहा। इसी कारण कई छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुँच सकीं। लालजी उत्क्रमित विद्यालय, मकनपुर में पांच छात्राएं प्रथम पाली की परीक्षा से वंचित रह गईं। इनमें पायल कुमारी (रंगरा), अर्चना कुमारी (नानकार), सकीता कुमारी (लालगंज), रानी कुमारी (राघोपुर) और श्वेता कुमारी (नारायणपुर) शामिल हैं। बताया गया कि एक छात्रा सुबह 9:28 बजे […]