February 8, 2026
महद्तपुर से विदेशी शराब के तस्कर को नवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को महद्तपुर इलाके से एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्तपुर निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महद्तपुर में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान तस्कर कन्हैया कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 750 एमएल की 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 22.5 लीटर है। […]