Tag Archives: Mahagathbandhan ke

Noimg

महागठबंधन के द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर/पीरपैंती। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान के तहत एक बैठक प्रियदर्शनी विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी रोहित कुमार यादव और शशि कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामविलास पासवान उपस्थित रहे। बैठक में यह जोर दिया गया कि अधिक से अधिक मतदाता जोड़े जाएं और किसी भी मतदाता को छूटने नहीं दिया जाए। सभी पंचायत अध्यक्षों और पार्टी के बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर अपने-अपने बूथ पर सभी मतदाताओं से संपर्क करें और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का प्रयास करें। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत शाह, मुरली यादव, गोपीचंद यादव, कैलाश […]

Noimg

महागठबंधन की रैली में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री का नारायणपुर में हुआ स्वागत || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – एनएच 31 पर महागठबंधन की रैली में शामिल होने जा रहे राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री वृषण पटेल का स्वागत पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डा.नीतेश कुमार यादव की अगुवाई में किया गया. उनके आवास पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि रैली में भीड़ देश कि दिशा तय करेगी.देश गांधी का है. गांधी का सिद्धांत से ही देश चलेगा. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में चलने का आग्रह किया. मौके पर राजद प्रदेश सचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रमोद शर्मा ,युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष वंशराज यादव, युवा नेता गौरव कुमार मुकेश , प्रमोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहें. DESK 04

महागठबंधन के घटक दलों ने निकाला प्रतिरोध मार्च ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – महागठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा-माले, भाकपा, माकापा, के द्वारा आज नवगछिया में आसमान छूती कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश, खाद्य पदार्थ जैसी आवश्यक वस्तुओं, जीवन रक्षक दवाईयों पर लगे जीएसटी सहित अन्य सवालों को लेकर नवगछिया में महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया. जिसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मार्च का नेतृत्व गोपालपुर विधानसभा के महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, तथा भाकपा-माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमिटी सदस्य सह इनौस के राज्य सह सचिव गौरी शंकर राय, भाकपा के प्रकाश मंडल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया से निकल कर […]