September 25, 2025
महज दो घंटे में नवगछिया गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मुहल्ला में 24 सितंबर 2025 को रात करीब 11:30 बजे हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में सिलाई सामाग्री विक्रेता मो. शाहरुख अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गुरुवार की शाम नवगछिया थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं नवगछिया थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मायागंज अस्पताल, भागलपुर में इलाजरत शाहरुख से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया […]