August 26, 2025
महंत हनुमान शरण, किलकारी, बाढ़ और मध्य विद्यालय मुसलहपुर की जीत का सिलसिला जारी ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025पटना। किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में और बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से किलकारी बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। पूल ‘ए’ के महत्वपूर्ण लीग मैच में महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा ने राजकीय बालक विद्यालय राजेंद्र नगर को 35-20 और 35-23 से पराजित किया। वहीं किलकारी टीम ने सर जीडी पाटलिपुत्रा को 35-23 और 35-25 से हराया। पूल ‘बी’ के लीग मैच में मध्य विद्यालय मुसलहपुर ने दयानंद बालक विद्यालय को 35-28 और 35-25 से मात दी, जबकि बाढ़ टीम ने मिलर हाई स्कूल को 35-12 और 35-19 से आसानी से पराजित किया। महंत […]