May 8, 2025
महाराष्ट्र की झोली में पदकों की लगी झड़ी, तीरंदाजी में सभी मुकाबलों पर रहा महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत आयोजित तीरंदाजी की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। सभी छह मुकाबलों में महाराष्ट्र का वर्चस्व कायम रहा। फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और भारत की पहली महिला अर्जुन अवार्डी तीरंदाज कृष्णा घटक ने सम्मानित किया। रिकर्व बॉयज़ कैटेगरी में महाराष्ट्र के उज्जवल भरत ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। तमिलनाडु के एल.आर. स्मरण को सिल्वर और मेघालय के देवराज महापात्रा को ब्रॉन्ज मेडल मिला।रिकर्व गर्ल्स में भी महाराष्ट्र का दबदबा रहा। शर्वरी सोमनाथ ने गोल्ड, वैष्णवी पवार ने सिल्वर और झारखंड की तमन्ना वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। रिकर्व मिक्स टीम में महाराष्ट्र के दनयेश चेरले […]