February 21, 2026
बीएयू क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, महिला व पुरुष टीमों के रोमांचक मुकाबले शुरू || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर :बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में आयोजित बीएयू क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। पुरुष एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक, छात्र-कल्याण डॉ. श्वेता शाम्भवी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉ. श्वेता शाम्भवी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 21 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को निष्ठा एवं अनुशासनपूर्वक खेलने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, कुलसचिव, नियंत्रक, प्राचार्य, जनसंपर्क पदाधिकारी, खेल-कूद प्रभारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित […]