January 10, 2026
अलाव तापते समय कपड़ों में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहड़ा गांव में अलाव तापने के दौरान क्रांति कुमारी (23), पत्नी आलोक कुमार सिंह, के कपड़ों में अचानक आग लग गई। घटना के समय महिला घर में बोरसी से अलाव ताप रही थीं। आग लगते ही महिला चीखने लगी और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई और घायल महिला को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने लगभग 1 घंटे तक उनका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन हुई है। महिला गर्भवती […]