December 5, 2025
रहस्यमय परिस्थितियों में महिला लापता, परिजन प्रशासन से लगा रहे गुहार ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गनोराबादारपुर गांव में एक महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मी देवी, पति बिनोद तांती, उम्र 35 वर्ष, बीते 28 नवंबर से अचानक घर से बाहर निकल गईं। इसके बाद से उनका कोई भी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मी देवी बिना किसी सूचना के घर से निकलीं और काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। देर शाम तक उनका पता न चलने पर परिजन चिंतित हो गए। परिवार द्वारा रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के इलाकों में व्यापक खोजबीन की गई, लेकिन लक्ष्मी देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली […]