January 30, 2026
महिला सिपाही की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। महिला सिपाही की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रंगरा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी मुहम्मद हयात के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए बरारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर की एक महिला सिपाही, जो वर्तमान में मगध क्षेत्र में तैनात हैं, के नाम से इंस्टाग्राम पर कथित रूप से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई गई थी। आरोप है कि इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से महिला सिपाही की निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए, जिससे […]