Tag Archives: mahilaon ka

महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जीविका दीदियां ले रहीं संकल्प ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर जीविका दीदियां सघन मतदाता जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सबौर प्रखंड स्थित अर्पण जीविका संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए संकल्प लिया. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी शत-प्रतिशत महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा उनके परिवार के अन्य मतदाताओं को भी निश्चित मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में जीविका दीदियां सार्थक भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वे […]

महिलाओं का फूटा गुस्सा: हाई कोर्ट के जज के बयान के खिलाफ भागलपुर में पुतला दहन ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

“यह पूरे नारी समाज का अपमान, नहीं सहेंगे ऐसी सोच” – बिहार महिला समाज भागलपुर। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस वीरेंद्र कुमार की एक कथित टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को भागलपुर में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बिहार महिला समाज के बैनर तले दर्जनों महिलाओं ने समाहरणालय चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्यायमूर्ति का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आक्रोश उस फैसले को लेकर था, जिसमें कथित तौर पर जस्टिस वीरेंद्र कुमार ने कहा कि “महिला को टच करना और कपड़े उतरवाना दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं आता।” इस टिप्पणी को प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने न केवल संविधान विरोधी, बल्कि नारी गरिमा के खिलाफ बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही सामाजिक कार्यकर्ता ऊषा […]

Noimg

महिलाओं का सफर होगा सुरक्षित, भागलपुर में दौड़ेंगी पिंक बसें ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाजनक सफर के लिए राज्य सरकार ने पिंक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। अप्रैल महीने से सिल्क सिटी की सड़कों पर ये बसें दौड़ने लगेंगी। महिलाओं को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में पिंक बस की सुविधा मिलेगी। इस खास बस सेवा में चालक से लेकर पूरा स्टाफ महिलाएं होंगी, जिससे महिलाओं को यात्रा के दौरान सुरक्षा और आराम का अनुभव मिलेगा। पिंक बस सेवा के लिए महिला स्टाफ को प्रशिक्षित करने का काम भी शुरू हो गया है। इस योजना को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। महिलाओं ने सरकार के इस […]